Samachar Post रिपोर्टर, पलामू :मेदनीनगर की महापौर अरुणा शंकर ने शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
घर-घर पानी पहुंचाना प्राथमिकता
महापौर ने अपने आवासीय कार्यालय में जुड़को द्वारा संचालित योजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि पहले ड्राई जोन में पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा किया जाए, ताकि पानी की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रों को जल्द राहत मिल सके। महापौर ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी इस योजना में बाधा डालेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी वार्ड पार्षदों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं तत्काल प्रशासन तक पहुंचाएं।
यह भी पढ़ें: पलामू में मेडिकल शिक्षा को नई रफ्तार, मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में शुरू होगी PG पढ़ाई
एक माह में शुरू होगी सप्लाई
जुड़को के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि अगले एक महीने के भीतर कुछ वार्डों में जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा निगम द्वारा नागरिकों को निशुल्क नए वॉटर कनेक्शन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। महापौर ने कहा कि वह हर 10 दिन पर योजना की प्रगति की समीक्षा करेंगी, ताकि काम समय पर पूरा हो सके और लोगों को जल्द राहत मिले।
नागरिकों से अपील
महापौर ने आम लोगों से अपील की है कि जहां गंदे पानी की समस्या आ रही है, वहां वे लिखित शिकायत दें और संभव हो तो समाधान के सुझाव भी साझा करें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।