- बजट सत्र के समापन पर सीएम हेमंत सोरेन का अहम संबोधन
Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के समापन से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में लंबा और महत्वपूर्ण भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया और विपक्ष पर कड़ी टिप्पणियां भी की। सीएम ने “विकसित झारखंड” के रोडमैप और 2050 की लंबी विकास योजना की भी विस्तार से जानकारी दी।
सरकार की उपलब्धियां और विपक्ष पर तंज
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने सदन में विपक्ष की निष्क्रियता को भी उजागर किया और कहा कि कई बार कुर्सियां खाली रहने से स्पष्ट होता है कि चर्चा में उनकी रुचि कम है।
यह भी पढ़ें: हज़ारीबाग में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के घर को एनटीपीसी ने तोड़ा, भारी सुरक्षा बल तैनात
प्रमुख घोषणाएं
दिशोम गुरु मेमोरियल,दिवंगत नेता शिबू सोरेन की स्मृति में मेमोरियल बनाया जाएगा। पर्यटन और विरासत, पांच जगहों पर इको टूरिज्म विकसित किया जाएगा,साहिबगंज के फॉसिल पार्क को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की योजना। शिक्षा क्षेत्र, झारखंड के 23 जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की तैयारी। मनरेगा और प्रवासी मजदूर, प्रवासी श्रमिकों के लिए अलग सहायता केंद्र खोले जाएंगे।
सामाजिक और आर्थिक दृष्टिकोण
सीएम ने देश को “विश्वगुरु” बनाने के लिए गंभीरता से सोचने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि भारत में परंपराएं और पूजा-पाठ होने के बावजूद टैलेंट और आर्थिक मजबूती अन्य देशों में ज्यादा दिखती है।
त्योहारों की शुभकामनाएं
सत्र के समापन पर सीएम ने राज्यवासियों को ईद, सरहुल और रामनवमी की शुभकामनाएं दी और सभी से मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील की।
सत्र का सार
सीएम ने बजट सत्र को सकारात्मक बताया और कहा कि यह राज्य के विकास की दिशा में संतोषजनक रहा। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार इसी रफ्तार के साथ राज्य के विकास के लिए काम जारी रखेगी।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।