जामताड़ा में 900 आंदोलनकारियों को अप्रैल में मिलेगा सम्मान, उपायुक्त ने दिया आश्वासन

Rupa Kumari | March 24, 2026 | 04:50 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : जामताड़ा में झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान को लेकर बड़ी पहल सामने आई है।झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपायुक्त से मुलाकात कर लंबित मांगों को रखा, जिस पर प्रशासन ने सकारात्मक रुख दिखाया है।

900 आंदोलनकारियों को मिलेगा सम्मान

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जिला प्रशासन और आंदोलनकारी आयोग द्वारा करीब 900 आंदोलनकारियों की पहचान की जा चुकी है, लेकिन अब तक उन्हें औपचारिक रूप से सम्मानित नहीं किया गया। उन्होंने सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की मांग रखी। जिलाध्यक्ष नारायण मंडल ने कहा कि झारखंड आंदोलन जल, जंगल और जमीन की पहचान की लड़ाई थी। ऐसे में राज्य गठन में योगदान देने वालों का सम्मान करना समाज और प्रशासन की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में बाइक चोर गिरफ्तार: जेल से छूटते ही फिर हुआ सक्रिय, घर से बरामद हुई चोरी की बाइक

अप्रैल में भव्य समारोह की तैयारी

उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही इस पर कार्रवाई होगी। प्रस्ताव है कि 1 से 10 अप्रैल के बीच नगर भवन, दुलाडीह में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर सभी चिन्हित आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रशासन के इस आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों में उत्साह का माहौल है। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आग्रह किया कि कार्यक्रम पारदर्शिता और गरिमा के साथ आयोजित किया जाए।

कई सदस्य रहे मौजूद

इस दौरान इम्तियाज खान, मुरारी प्रसाद सोनी, भारतेंदु मुर्मू, मनोज राव, अली मोहम्मद, करामत अंसारी, इजराइल अंसारी, अजीम अंसारी और नेबु महतो समेत कई लोग मौजूद रहे। अगर यह कार्यक्रम तय समय पर होता है, तो यह झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Share this news

संबंधित खबरें