जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी से मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी

Rupa Kumari | March 2, 2026 | 05:39 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र से बहने वाली स्वर्णरेखा नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह टहलने और काम पर जाने लोग नदी किनारे पहुंचे थे, तभी उनकी नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी। देखते ही देखते आसपास भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों ने सोनारी थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव बाहर निकाला। घटनास्थल की जांच और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अधिकारियों का अनुमान है कि मृतक की उम्र लगभग 35-45 वर्ष के बीच हो सकती है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी, पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों और हाल ही के गुमशुदगी मामलों से मिलान शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें: चतरा-डोभी मार्ग के सघरी घाटी में यात्रियों से भरी बस पलटी, कई घायल

पहचान और अपील

सोनारी थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी, कपड़ों या हुलिये से पहचान बनती हो, तो तुरंत थाना से संपर्क करें। पुलिस ने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

मौत के कारणों की जांच

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा, आत्महत्या या कोई अन्य मामला है। असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस ने लोगों से कहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी जानकारी के लिए सीधे थाना से संपर्क करें।

Share this news

संबंधित खबरें