Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रामनवमी महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें 27 मार्च 2026 को होने वाली भव्य रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने सभी आमंत्रणों को सहर्ष स्वीकार किया और सभी को पर्व की शुभकामनाएं दी।
यह भी पढ़ें :झामुमो ने असम चुनाव 2026 के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की संशोधित सूची, हेमंत सोरेन प्रमुख
शांति और भाईचारे का संदेश
हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि रामनवमी का पर्व भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और आयोजन समितियों को निर्देश दिए कि असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि पूरा पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।
प्रशासन और समितियों की सक्रियता
मुलाकात में महावीर मंडल, महानगर समिति, केंद्रीय समिति, श्रृंगार समिति, और तपोवन मंदिर समिति के प्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रशासनिक स्तर पर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन भी मौजूद रहे। शोभायात्रा और अन्य कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता शांति, सद्भाव और सुरक्षित माहौल में पर्व को संपन्न कराने की है, जिसमें सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित हो।
Reporter | Samachar Post