लातेहार पुलिस की बड़ी सफलता, मिरचैया जंगल से राइफल और गोलियों का जखीरा बरामद

Rupa Kumari | March 19, 2026 | 05:20 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, लातेहार: छिपादोहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मिरचैया जंगल से हथियार और बड़ी मात्रा में जिंदा गोलियां बरामद कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों मृत्युंजय भुईयां उर्फ फरेश भुईयां (42) और बब्लु राम उर्फ बब्लु चंद्रवंशी को रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद सफलता मिली।

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर छापेमारी

14 मार्च को गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद 5 दिनों के रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जंगल में हथियार छिपाने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने गारू थाना क्षेत्र के मिरचैया जंगल में जमीन के अंदर दबाए गए हथियार और गोला-बारूद बरामद किए।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: अदाणी फाउंडेशन की पहल, 45 युवाओं को मिला रोजगार

बरामद हथियार और गोला-बारूद

मृत्युंजय भुईयां की निशानदेही पर 1 इंसास राइफल, 70 जिंदा कारतूस (5.56 बोर), 3 मैगजीन और 1 पाउच बब्लु राम की निशानदेही पर, 1 सेमी राइफल, .30-06 बोर, 77 जिंदा कारतूस, 1 .30 कार्बाइन राइफल, 23 जिंदा कारतूस, 2 पाउच, एसपी कुमार गौरव ने बताया कि हथियार सुनियोजित तरीके से जमीन में छिपाए गए थे, जिससे किसी बड़ी वारदात की योजना बनाई जा रही थी।

पुलिस की कार्रवाई

छापेमारी टीम में छिपादोहर थाना प्रभारी मो. याकिन अंसारी और गारू थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा शामिल थे। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और हथियारों के नेटवर्क को पकड़ने में जुटी है।

Share this news

संबंधित खबरें