Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग: बड़कागांव में अदाणी फाउंडेशन की पहल रंग लाई। अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर से प्रशिक्षण लेने वाले 45 युवाओं को अलग-अलग कंपनियों में नौकरी मिलने की खुशखबरी है। ऑफर लेटर मिलने के बाद युवाओं के चेहरे पर खुशी साफ देखी गई।
प्रशिक्षण में बड़ी सफलता
सत्र 2025–26 में सेंटर से कुल 210 प्रशिक्षुओं ने डेटा एंट्री ऑपरेटर और असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन जैसे कोर्स पूरा किए। प्रशिक्षण के दौरान उनका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा, जिसका असर प्लेसमेंट में भी दिखाई दिया।
यह भी पढ़ें: सेल सुरक्षा सप्ताह 2026 में टेंडर हार्ट स्कूल के छात्रों ने जीते 5 पुरस्कार
इलेक्ट्रिशियन और कंप्यूटर कोर्स में बेहतर परिणाम
असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से 21 और कंप्यूटर कोर्स से 24 युवाओं का चयन हुआ। दोनों ही कोर्स के छात्रों ने प्लेसमेंट में शानदार प्रदर्शन किया।
प्रमुख कंपनियों में नौकरी का अवसर
चयनित युवाओं को टाटा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, सदर अस्पताल, आरोग्यम हॉस्पिटल, कॉजेंट टेक्नोलॉजीज, बजाज कैपिटल और रिशडम इंडिया जैसी नामी कंपनियों में काम करने का मौका मिला।
उत्साहपूर्ण ऑफर लेटर वितरण समारोह
सेंटर में आयोजित समारोह में प्रशिक्षकों, स्टाफ और अभिभावकों की मौजूदगी रही। सभी ने चयनित युवाओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम
अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रहा है। प्रशिक्षण से युवाओं को सीधे नौकरी मिलने में मदद मिल रही है।
शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका में योगदान
अदाणी फाउंडेशन बड़कागांव क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका में भी सक्रिय है। टीबी पोषण सहायता, स्वास्थ्य शिविर, स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाना और महिला स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करना इसके मुख्य प्रयास हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।