Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची नगर निकाय चुनाव के तहत भाजपा समर्थित मेयर पद की उम्मीदवार रौशनी खलखो ने सोमवार सुबह अपने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में भागीदारी हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे शांतिपूर्ण और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
विकास के मुद्दे पर चुनाव
रौशनी खलखो ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि शहरवासी विकास और जनहित को ध्यान में रखते हुए सही प्रतिनिधि का चयन करेंगे। उन्होंने यह भी जोर दिया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए तथा किसी भी तरह की हिंसा या दबाव से बचा जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: रांची में चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई: 15 हजार लीटर अवैध शराब जब्त
अमिट स्याही दिखाकर दिया संदेश
मतदान के बाद उन्होंने अपनी उंगली पर लगी अमिट स्याही दिखाकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी का प्रतीकात्मक संदेश दिया। इस दौरान उनके समर्थक और स्थानीय नागरिक भी मतदान केंद्र पर मौजूद रहे।
36 उम्मीदवार मैदान में
नगर निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए कुल 36 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदाता लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने प्रतिनिधि का चयन कर रहे हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।