Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साल 2026-27 के बजट को लेकर कहा कि इस बजट में विकास को पारदर्शिता के साथ हर वर्ग और क्षेत्र तक पहुँचाने का प्रयास किया गया है। बजट पेश होने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि यह बजट जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए लाया गया है।
समाज के सभी वर्गों पर ध्यान
सीएम ने कहा कि बजट में समाज के सभी वर्गों और क्षेत्रों को ध्यान में रखा गया है, विशेष रूप से युवा वर्ग और भविष्य की जरूरतों। उनका कहना था कि वर्ष 2050 तक झारखंड के युवाओं का समृद्ध बनने का सफर सुगम और तेज गति से आगे बढ़े, इसके लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।
यह भी पढ़ें:अबुआ बजट’ 2026-27 पर सियासत तेज: अमर कुमार बाउरी ने बताया दिशाहीन और निराशाजनक
एयर एंबुलेंस हादसे पर प्रतिक्रिया
सीएम ने हालिया एयर एंबुलेंस हादसे पर कहा कि यह दुर्घटना दुर्भाग्यवश हुई। प्रशासन तुरंत हरकत में आया और सभी मृतकों के पार्थिव शरीर को सुरक्षित निकाल लिया गया।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।