नगर निकाय चुनाव से पहले अवैध शराब पर कड़ा प्रहार, उत्पाद विभाग का अभियान तेज

Rupa Kumari | February 18, 2026 | 03:55 PM IST
  • धनबाद के बलियापुर में छापेमारी, 400 लीटर महुआ शराब जब्त, 1000 किलो जावा नष्ट

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में धनबाद जिला उत्पाद विभाग ने विशेष अभियान तेज करते हुए बलियापुर थाना क्षेत्र के जोगनकोचा इलाके में बड़ी कार्रवाई की है।

400 लीटर तैयार शराब बरामद

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से करीब 400 लीटर तैयार महुआ शराब बरामद की। इसके साथ ही शराब बनाने के लिए रखे गए लगभग 1000 किलो जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल हो रही चार भट्ठियों को भी तोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में पिता बने बेटे की ताकत, पीठ पर बैठाकर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

दो लोगों पर कार्रवाई की तैयारी

उत्पाद विभाग के एएसआई जॉय हेंब्रम ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन भट्ठियों का संचालन दुखन रवानी और मनोज रवानी द्वारा किया जा रहा था। दोनों के खिलाफ विधि-सम्मत धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

चुनाव के दौरान रहेगी कड़ी निगरानी

एएसआई जॉय हेंब्रम ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए विभाग की टीमें क्षेत्र में लगातार गश्त करेंगी। गुप्त सूचना मिलने पर तत्काल छापेमारी की जाएगी, ताकि चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाया जा सके।

Share this news

संबंधित खबरें