रोहतास में 2 करोड़ की ठगी का खुलासा, राजद नेता समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Rupa Kumari | December 17, 2025 | 11:46 AM IST

Samachar Post डेस्क, बिहार : रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र में एफसीआई गोदाम से चावल दिलाने के नाम पर करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने राजद नेता समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

चावल दिलाने के नाम पर ठगी

पटना निवासी पंकज कुमार सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप देव ने एफसीआई गोदाम से चावल उपलब्ध कराने का झांसा देकर उनसे 1 करोड़ 98 लाख रुपये ठग लिए।

यह भी पढ़ें: ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान से मारपीट, कोयला कारोबारियों पर गंभीर आरोप

गोपालगंज से हुई गिरफ्तारी

नटवार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोपालगंज में छापेमारी कर मुख्य आरोपी प्रदीप देव समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। बिक्रमगंज के एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि एफसीआई गोदाम से चावल दिलाने का दावा पूरी तरह फर्जी था और यह एक सुनियोजित धोखाधड़ी का मामला है।

11 लोग नामजद, जांच जारी

पुलिस ने इस मामले में कुल 11 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है, ताकि ठगी के पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके।

Share this news

संबंधित खबरें