पटना में नए साल पर पार्क और चिड़ियाघर में विशेष तैयारियां, टिकट की कीमतें बढ़ीं

Rupa Kumari | December 12, 2025 | 11:28 AM IST

Samachar Post डेस्क, बिहार: नए साल के मौके पर 1 जनवरी को शहरभर के पार्कों और चिड़ियाघर में बड़ी भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। विशेषकर संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) में हर साल की तरह इस बार भी सबसे अधिक भीड़ की उम्मीद है।

पटना जू में खास इंतजाम

पटना जू में इस बार टिकट काउंटरों की संख्या बढ़ाई गई है। सामान्य दिनों में 4 काउंटर रहते हैं, जबकि 1 जनवरी के लिए 10 अतिरिक्त काउंटर लगाए जा रहे हैं। जू निदेशक हेमंत पाटिल ने बताया कि, प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात रहेगा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है, सीसीटीवी मॉनिटरिंग बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: पटना-मुंबई यात्रियों को राहत, जल्द शुरू हो सकती है अमृत भारत एक्सप्रेस

एडवांस टिकट बुकिंग 25 दिसंबर से

भीड़ प्रबंधन को देखते हुए ऑनलाइन और ऑफलाइन एडवांस टिकट बुकिंग 25 दिसंबर से शुरू होगी। पार्किंग व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है।

1 जनवरी के लिए टिकट कीमतें तीन गुना बढ़ीं

पटना जू टिकट दर

  • एडल्ट : 50 → 150 रुपये
  • बच्चे (5–12 वर्ष) : 20 → 60 रुपये

प्रबंधन का कहना है कि यह कदम भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा कारणों से जरूरी है।

अन्य पार्कों में भी कीमतों में बढ़ोतरी

ईको पार्क

  • एडल्ट : 20 → 50 रुपये
  • बच्चे : 10 → 25 रुपये

वीर कुंवर सिंह पार्क

  • वयस्क : 10 → 25 रुपये
  • बच्चे : 5 → 10 रुपये

नवीन सिन्हा पार्क

  • वयस्क : 10 → 25 रुपये
  • बच्चे : 5 → 10 रुपये

सुरक्षा और सुविधाएँ

पटना नगर निगम और पार्क प्रबंधन ने बताया कि नए साल पर अतिरिक्त पुलिस बल और पेट्रोलिंग महिला सुरक्षा व्यवस्था डॉक्टर व एम्बुलेंस साफ-सफाई और प्लास्टिक प्रतिबंध पर कड़ी निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से एडवांस टिकट लेने, समय से पहुंचने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

Share this news

संबंधित खबरें