Samachar Post डेस्क, बिहार: शनिवार सुबह मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी से 17 लाख रुपये लूट लिए। कर्मचारी रुपये से भरा बैग लेकर जा रहा था, तभी न्यू फोर लेन रोड के कपरपुरा रेलवे गुमटी के पास अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही पश्चिमी एसडीपीओ वन सुचित्रा कुमारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तुरंत पीड़ित कर्मचारी से पूछताछ शुरू कर दी और इलाके में नाकेबंदी कर दी।
यह भी पढ़ें: पटना में मजदूरी मांगने पर युवक पर हमला: पेट्रोल डालकर जला, हालत गंभीर
CCTV जांच और आरोपियों की तलाश
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि अपराधियों तक पहुंचा जा सके। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।