Samachar Post रिपोर्टर,लातेहार :लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। भूषाढ़ नदी के पास गैस सिलेंडर लदे वाहन (UP 25 FT 6839) का टायर पंचर होने के बाद चालक उमाशंकर सहाय (40) उसे मरम्मत कराने के लिए दुकान की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान टायर जोरदार धमाके के साथ फट गया। उमाशंकर सहाय नवादा के गोनावा, गोंदापुर स्थित जल मंदिर इलाके के निवासी थे। वे लंबे समय से भारी वाहनों पर काम कर रहे थे। घटना के समय वे अकेले ही टायर बदलने की तैयारी कर रहे थे। इस हादसे से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़ें :ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, 5 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
हादसा में गंभीर चोटें, रेलवे फाटक की वजह से एंबुलेंस देर से पहुँची
धमाका इतना तेज था कि उमाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए और वहीं गिर पड़े। पास खड़े लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचित किया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस रवाना हुई, लेकिन टोरी रेलवे फाटक बंद होने के कारण वह लगभग आधे घंटे तक रास्ते में फंसी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि एंबुलेंस समय पर पहुंचती, तो चालक की जान बचाई जा सकती थी। फाटक खुलने के बाद एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंची और उमाशंकर को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Reporter | Samachar Post