Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा :चाईबासा के बिंज गांव स्थित मिडिल स्कूल में पूरनचंद फाउंडेशन की ओर से शिक्षा, खेलकूद और कला पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना रहा। फाउंडेशन की हार्टिकल्चर टीम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान के दीप के प्रतीकात्मक प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
यह भी पढ़ें :अदाणी फाउंडेशन की पहल: बच्चों को मिले स्कूल बैग, विद्यालय में लगा आरओ वाटर कूलर
प्रधानाचार्य को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य को सम्मानित किया गया। उन्होंने पूरनचंद फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देते हैं।
बच्चों को अनुशासन और आत्मविश्वास का संदेश
फाउंडेशन के सचिव अभिजीत कुमार के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और कला को जीवन का अहम हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बच्चों को अनुशासन, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच के महत्व से भी अवगत कराया गया।
Reporter | Samachar Post