- अवैध गांजा रखने और बिक्री के आरोप में गिरफ्तारी
Samachar Post रिपोर्टर, साहिबगंज : साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र, लखीपुर पंचायत के हरिजन टोला में पुलिस ने अताउर शेख को अवैध रूप से गांजा रखने और बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें: सर्वज्ञ सिंह बने FIDE रेटिंग पाने वाले सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी
घर से 1.349 ग्राम गांजा जब्त
पुलिस अधीक्षक साहिबगंज को 4 दिसंबर की सुबह 5 बजे गुप्त सूचना मिली कि अताउर शेख अपने घर में गांजा छिपाकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर एक विशेष छापेमारी दल गठित किया गया। छापेमारी के दौरान उसके घर के एक कमरे में काले प्लास्टिक में 1.349 ग्राम गांजा छिपाया हुआ पाया गया और जब्त किया गया।
क़ानूनी कार्रवाई और न्यायिक हिरासत
अताउर शेख को राजमहल थाना में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 5 दिसंबर को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।