वॉट्सऐप में आया नया Group Tag फीचर, अब हर यूज़र ग्रुप में खुद की पहचान सेट कर सकेगा

Rupa Kumari | November 22, 2025

Samachar Post डेस्क, रांची : वॉट्सऐप ने ग्रुप चैट्स के लिए एक नया और उपयोगी फीचर Group Member Tag लॉन्च किया है। इस फीचर से अब यूज़र अपने नाम के आगे कस्टम टैग जोड़ सकेंगे, जिससे ग्रुप में उनकी पहचान और भूमिका आसानी से समझी जा सकेगी।

ग्रुप टैग फीचर की मुख्य बातें

हर यूज़र अपने लिए अलग टैग सेट कर सकता है। टैग अधिकतम 30 कैरेक्टर्स तक हो सकता है। स्पेशल कैरेक्टर, लिंक या चेकमार्क का उपयोग नहीं किया जा सकता। टैग सिर्फ उसी ग्रुप में दिखेगा जिसमें इसे सेट किया गया है। ग्रुप एडमिन भी यूज़र का टैग बदल नहीं सकेगा।डिवाइस बदलने या WhatsApp रीइंस्टॉल करने पर भी टैग सुरक्षित रहेगा। फीचर सभी नए और पुराने ग्रुप्स में उपलब्ध होगा। टैग के उदाहरण, Project Manager, Coach, Designer, Moderator, Writer, Organizer, Team Lead, Photographer

यह भी पढ़ें: साकची में जाम से राहत के लिए चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

अपना Group Tag कैसे सेट करें

WhatsApp खोलें और जिस ग्रुप में टैग सेट करना है, उसमें जाएं। Group Info पर टैप करें। लिस्ट में अपना नाम चुनें। मनचाहा टैग टाइप करें। Save दबाएं, टैग ग्रुप के सभी सदस्यों को दिखने लगेगा।

कौन इस्तेमाल कर सकता है?

फिलहाल यह फीचर WhatsApp Beta for Android (v2.25.17.42) यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। कंपनी जल्द ही इसे सभी यूज़र्स के लिए रोलआउट करने वाली है। यह नया फीचर खासकर क्लास ग्रुप्स, ऑफिस प्रोजेक्ट्स, स्पोर्ट्स टीम्स और कम्युनिटी ग्रुप्स में पहचान और मैनेजमेंट को आसान बनाएगा।

Share this news

संबंधित खबरें