Samachar Post रिपोर्टर,रामगढ़ :झारखंड के रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-33) के किनारे एक नई मारुति सुजुकी कार अचानक धधक उठी। कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिरकर राख में तब्दील हो गई। जानकारी के अनुसार, कार गोड्डा से रांची जा रही थी। रास्ते में सवार लोग शांति मानसरोवर ढाबा पर भोजन करने के लिए रुके थे। जब वे ढाबे से बाहर निकले तो देखा कि उनकी गाड़ी से धुआं उठ रहा है और देखते ही देखते वह आग की लपटों में घिर गई।
यह भी पढ़ें :झारखंड में नए DGP को लेकर अटकलें तेज, प्रशांत सिंह का नाम सबसे आगे
स्थानीय लोगों और पुलिस ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। कार के मालिक रोशन मंडल, जो देवघर के NREP विभाग में जूनियर इंजीनियर हैं, ने बताया कि यह कार 2 जनवरी को ही खरीदी गई थी। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और स्थानीय पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
Reporter | Samachar Post