रघुनाथपुर में ओसामा शाहब की बड़ी जीत, जदयू उम्मीदवार को 16,144 वोटों से हराया

Meenu | November 14, 2025 | 04:59 PM IST

Samachar Post डेस्क,बिहार :रघुनाथपुर विधानसभा सीट से दिवंगत बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शाहब ने शानदार जीत दर्ज की है। ओसामा ने कुल 70,229 वोट हासिल कर चुनाव में बढ़त बनाए रखी और अंततः जदयू प्रत्याशी विकास कुमार सिंह को 16,144 वोटों से मात दी।

यह भी पढ़ें :बिहार चुनाव: बनियापुर से BJP के केदारनाथ सिंह विजयी, दरभंगा शहर में संजय सरावगी ने 23 हजार वोटों से दर्ज की बड़ी जीत

इस जीत के साथ ओसामा शाहब पहली बार चुनावी मैदान में उतरे और शुरुआत में ही मजबूत जनसमर्थन हासिल कर अपना दबदबा स्थापित किया। रघुनाथपुर में उनका प्रदर्शन चुनावी चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Share this news

संबंधित खबरें