Samachar Post डेस्क, रांची :10 नवंबर को लाल किले के बाहर हुए कार बम धमाके मामले में NIA ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने फरीदाबाद से शोएब नाम के संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने मुख्य आरोपी और आतंकी उमर नबी को पनाह दी और लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध कराया।
यह भी पढ़ें :बिहार में बनेगा देश का सबसे बड़ा शिवलिंग, महाबलीपुरम से शुरू हुई यात्रा
अब तक 7 गिरफ्तारियां
शोएब की गिरफ्तारी के बाद कुल 7 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। NIA ने पहले भी शोएब से पूछताछ की थी, लेकिन सबूत न मिलने पर छोड़ दिया गया था। घर से बरामद हुए विस्फोटक से जुड़े सामान। गिरफ्तार आरोपी डॉक्टर मुज्जमिल ने शोएब का ठिकाना बताया। NIA ने घर से ग्राइंडर और बम बनाने में इस्तेमाल सामग्री जब्त की।
सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली-एनसीआर में अलर्ट बढ़ा
दिल्ली पुलिस और NIA आतंकी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान में जुटी एजेंसियां मॉड्यूल के इरादों और फंडिंग की जांच कर रही हैं। 10 नवंबर को लाल किला क्षेत्र के पास हुए धमाके में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली-एनसीआर में अलर्ट बढ़ा दिया है।
Reporter | Samachar Post