बिहार में बनेगा देश का सबसे बड़ा शिवलिंग, महाबलीपुरम से शुरू हुई यात्रा

Rupa Kumari | November 26, 2025 | 11:53 AM IST

Samachar Post डेस्क, रांची : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में बन रहे विराट रामायण मंदिर में स्थापित होने वाला देश का सबसे बड़ा शिवलिंग अब अपनी यात्रा पर निकल चुका है। यह 33 फुट लंबा और 210 मीट्रिक टन वजन वाला विशाल शिवलिंग तमिलनाडु के महाबलीपुरम में तैयार किया गया था और अब सड़क मार्ग से बिहार लाया जा रहा है।

10 साल की मेहनत और 3 करोड़ रुपये की लागत

इस भव्य शिवलिंग को तैयार करने में कारीगरों ने करीब 10 वर्ष लगाए। इसकी लागत लगभग 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। शिवलिंग को ले जाने के लिए 96-पहियों वाला विशेष ट्रक इस्तेमाल किया जा रहा है, जो लगभग 20–25 दिनों में पूर्वी चंपारण पहुंचेगा। रवाना करने से पहले इसकी पूजा-अर्चना की गई। नए साल की शुरुआत में इसे मंदिर परिसर में स्थापित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 25 हाथियों का झुंड चाईबासा के डाबुसाई गांव में घुसा, कई घर और फसल बर्बाद

विराट रामायण मंदिर की भव्य संरचना

चकिया (पूर्वी चंपारण) में बन रहे इस मंदिर का आकार विशाल होगा,

  • लंबाई: 1080 फीट, चौड़ाई: 540 फीट
  • 18 बड़े शिखर और 22 छोटे मंदिर
  • सबसे ऊंचा शिखर: 270 फीट

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मंदिर का निर्माण महावीर मंदिर न्यास समिति कर रही है। वर्तमान में प्रवेश द्वार, सिंह द्वार, गणेश स्थल, नंदी स्थल, शिवलिंग क्षेत्र और गर्भगृह की नींव तैयार की जा चुकी है। यह परियोजना आचार्य किशोर कुणाल का सपना मानी जा रही है और पूरी होने के बाद बिहार धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

Share this news

संबंधित खबरें