झारखंड में 3451 विशेष शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, हाईकोर्ट की हरी झंडी के बाद JSSC करेगा परीक्षा – Samachar Post – No. 1 Online News Portal – समाचार पोस्ट
समाचार पोस्ट
निष्पक्षता ही पहचान
समाचार पोस्ट
ब्रेकिंग न्यूज़

झारखंड में 3451 विशेष शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, हाईकोर्ट की हरी झंडी के बाद JSSC करेगा परीक्षा

Jharkhand Education News | November 18, 2025

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड में विशेष शिक्षकों की लंबित भर्ती प्रक्रिया अब पटरी पर लौटने जा रही है। झारखंड हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद 3451 विशेष शिक्षकों की नियुक्ति मई 2026 तक पूरी करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) जल्द ही भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा।

यह भी पढ़ें :नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे PM मोदी-अमित शाह, गांधी मैदान में भारी भीड़ की तैयारी

मार्च 2026 में होगी परीक्षा, मई तक रिजल्ट

आयोग के अनुसार, विज्ञापन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। मार्च 2026 में भर्ती परीक्षा, मई 2026 रिजल्ट और नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण होगी। हाईकोर्ट का आदेश लागू होने के बाद वर्षों से अटकी विशेष शिक्षकों की बहाली को लेकर उम्मीदवारों में उत्साह है।

उम्मीदवारों में राहत, छात्र नेता बोले- बहुत देर से हो रहा था इंतजार

छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला ने कहा कि भर्ती में लगातार देरी से उम्मीदवार परेशान थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि आयोग समय पर प्रक्रिया पूरी करेगा तो यह बड़ी राहत होगी।

अवमानना का खतरा, कोर्ट ने दी थी सख्त चेतावनी

हाईकोर्ट ने साफ कहा है कि 3451 पदों पर भर्ती की अनुमति है, जबकि अन्य शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक जारी रहेगी।
कोर्ट ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि आयोग मार्च 2026 तक परीक्षा नहीं कराता, तो आयोग के खिलाफ अवमानना का मामला चल सकता है। सरकार पर भी अवमानना की कार्रवाई संभव है।

आयोग ने कोर्ट में योजना प्रस्तुत की

JSSC ने अदालत को बताया कि भर्ती अधिसूचना राज्य सरकार से मिल चुकी है, लेकिन कानूनी बाधाओं के कारण विज्ञापन जारी नहीं हो सका था।आयोग के अधिवक्ताओं ने आश्वासन दिया कि समयसीमा के भीतर पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।इस नियुक्ति प्रक्रिया से झारखंड के दिव्यांग बच्चों के स्कूलों में लंबे समय से खाली पड़े पद भरे जाएंगे, जिससे शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Share this news

संबंधित खबरें