झारखंड में बढ़ी ठंड, कई जिलों में शीतलहर जैसे हालात

Meenu | November 27, 2025 | 11:21 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। तापमान में लगातार गिरावट के बाद राज्य के कई हिस्सों में सुबह-शाम शीतलहर जैसे हालात बन रहे हैं। तेज हवाओं के कारण लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। रांची में बुधवार को अधिकतम तापमान 1.2°C गिरकर 22.4°C दर्ज किया गया, जबकि बोकारो में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.5°C नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह कोहरा और धुंध की संभावना जताई है, जबकि दिन में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है।

यह भी पढ़ें :WPL 2026 मेगा ऑक्शन आज: 277 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, फ्रेंचाइजियों की नजरें स्टार खिलाड़ियों पर

रांची में न्यूनतम तापमान 9.2°C

मौसम केंद्र रांची के अनुसार राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.2°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.9°C कम है। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 2°C नीचे चल रहा है। पूर्वी सिंहभूम में न्यूनतम तापमान 11.6°C रहा, जो सामान्य से 2.1°C कम है।

डालटनगंज–चाईबासा में ठंड का प्रकोप

डालटनगंज में न्यूनतम तापमान 8.2°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5°C कम है। यहां अधिकतम तापमान 27.4°C रहा। चाईबासा में अधिकतम तापमान 28.2°C और न्यूनतम 11.6°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.3°C कम है। पिछले 24 घंटे में राज्य का सबसे अधिक तापमान 29.7°C गोड्डा में दर्ज किया गया।

आज का मौसम अपडेट

रांची में सुबह कोहरा/धुंध, दिन में आंशिक बादल रहेगा। अनुमानित अधिकतम तापमान 23°C और न्यूनतम तापमान 11°C।

Share this news

संबंधित खबरें