Samachar Post डेस्क, रांची : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही वनडे सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने 5 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 14 रन बना लिए हैं। ओपनर्स रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। तीसरे ओवर में गिल ने मिचेल स्टार्क की गेंद पर शानदार कवर ड्राइव लगाकर अपना खाता खोला। वहीं, इसी ओवर में रोहित शर्मा रनआउट होने से बाल-बाल बचे। तीसरे ओवर की एक गेंद पर गिल ने बैकवर्ड पॉइंट की ओर शॉट खेला। नॉन-स्ट्राइक एंड से रोहित रन लेने के लिए आगे बढ़े, लेकिन गिल ने मना कर दिया। इस बीच मिचेल ओवेन ने डायरेक्ट थ्रो किया, पर रोहित समय रहते क्रीज में लौट आए। पहला ओवर स्टार्क ने डाला था, जिसमें सिर्फ एक रन बना। रोहित ने आखिरी गेंद पर रन लेकर भारत का खाता खोला।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में बदलाव
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पिछली प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए हैं। एडम जैम्पा और एलेक्स कैरी की टीम में वापसी हुई। बाएं हाथ के स्पिनर मैट कुहनेमैन को बाहर बैठाया गया। तेज गेंदबाज नाथन एलिस को आराम दिया गया और उनकी जगह जेवियर बार्टलेट को शामिल किया गया। जैम्पा अपने बच्चे के जन्म के बाद टीम में लौटे हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को जोश फिलिप की जगह मौका मिला है।
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव 2025: BJP के शीर्ष नेता आज से प्रचार में, पीएम मोदी, नड्डा और शाह करेंगे रैलियां
भारत की प्लेइंग-11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11
मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, कूपर कॉनोली, जेवियर बार्टलेट, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।