कांग्रेस जिलाध्यक्षों के चयन को लेकर ऑब्जर्वरों ने सौंपी रिपोर्ट, जल्द हो सकती है घोषणा

Rupa Kumari | September 27, 2025 | 01:13 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने राज्य के 24 जिलों के लिए 24 ऑब्जर्वर नियुक्त किए थे। इन ऑब्जर्वरों ने संबंधित जिलों में एक सप्ताह तक रहकर संगठन के प्रखंड और पंचायत स्तर से व्यापक फीडबैक लिया।

रिपोर्ट और नाम प्रस्ताव

प्रत्येक जिले से 2 से 6 संभावित उम्मीदवारों के नाम बंद लिफाफे में केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए हैं। इसके अतिरिक्त, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी हर जिले के लिए दो- दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे, जिन्होंने अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपी।

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर : मंत्री दीपक बिरुवा ने टुइलाडूंगरी पूजा पंडाल का उद्घाटन किया, श्रद्धालुओं के लिए पंडाल हुआ खुला

अगला कदम

इन रिपोर्टों के आधार पर प्रदेश प्रभारी दिल्ली रवाना हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर तक जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा संभव है।

अंतिम निर्णय

अंतिम निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सहमति से होगा। वे ऑब्जर्वरों से चर्चा करेंगे और सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए नामों को मंजूरी देंगे।

Share this news

संबंधित खबरें