झारखंड के पांच जिलों में आज होगी भारी बारिश, आंधी-तूफान की चपेट में रहेगा पूरा राज्य

Rupa Kumari | September 10, 2025 | 11:00 AM IST
  • बंगाल की खाड़ी से बदल रहा मौसम का मिजाज

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : बुधवार से झारखंड में मौसम का रुख पूरी तरह बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से आसमान में बादल छाने लगे हैं और दोपहर बाद कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

उमस से मिलेगी राहत

पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा था। मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा था। लेकिन बारिश शुरू होने से मौसम सुहाना होने और लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : सिल्ली में 5.30 करोड़ से बनेगा हाईटेक मॉडल स्वास्थ्य केंद्र, जल्द शिलान्यास करेंगे मंत्री

पांच जिलों में यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। पाकुड़, साहिबगंज, गिरिडीह, गोड्डा और जामताड़ा जिलों में यलो अलर्ट लागू किया गया है। 14 सितंबर की सुबह तक पूरे राज्य में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं और भारी बारिश हो सकती है।

कहां कितनी हुई बारिश

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश लातेहार के सरयू में दर्ज की गई, जहां 75 मिमी वर्षा हुई।

  • रांची में हल्की से मध्यम बारिश
  • कुछ जिलों में 23.4 मिमी तक बारिश, इससे धान और अन्य खरीफ फसलों को फायदा मिलने की संभावना है।

तापमान में गिरावट की संभावना

अगले 2-3 दिनों तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

  • मंगलवार को बोकारो का तापमान 33.5 डिग्री
  • जमशेदपुर 35.8 डिग्री
  • मेदिनीनगर 34.6 डिग्री

मानसून ने दिया बोनस

इस साल मानसून के दौरान झारखंड में अब तक 27% अधिक बारिश (1,050 मिमी) दर्ज की गई है। इससे जल संकट की स्थिति में सुधार हुआ है और बांधों व जलाशयों का जलस्तर भी बढ़ा है।

मौसम विभाग की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सतर्क रहें।

Share this news

संबंधित खबरें