पाकुड़: 11 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक युवक गिरफ्तार

Rupa Kumari | September 13, 2025 | 04:22 PM IST
  • पुलिस ने मालगोदाम रोड पर की छापेमारी

Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़ : मालगोदाम रोड स्थित जर्जर बीड़ी श्रमिक अस्पताल परिसर में शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर मिन्टु शेख नामक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 11 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसका कुल वजन लगभग 2.28 ग्राम था। इसके अलावा आरोपी के पास से एक अपाची मोटरसाइकिल (JH16D-7014) भी जब्त की गई।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थल पर ब्राउन शुगर का कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस और प्रभारी अंचल निरीक्षक शंभु शरण दत्त के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया। छापेमारी के दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़कर गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : गुमला में फोन पर कहासुनी के बाद छात्रा-छात्र ने दी जान, दोनों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

आरोपी की संलिप्तता और पूर्व केस

पुलिस पूछताछ में मिन्टु शेख ने अपने अन्य साथियों की संलिप्तता भी कबूल की है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

कुछ दिन पहले नगर थाना क्षेत्र से आलम शेख को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया था और वह अब जेल में है। उस मामले में भी मिन्टु शेख की संलिप्तता सामने आई थी। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नगर थाना में 12 सितंबर को मामला दर्ज किया गया था।

छापेमारी दल की टीम

छापेमारी दल में नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार, प्रभारी अंचल निरीक्षक शंभु शरण दत्त, पु.अ.नि. दिलीप बास्की, पु.अ.नि. अभिषेक कुमार, आरक्षी कुन्दन कुमार, अंकित कुमार, गंगा सागर और टाइगर मोबाइल के जवान शामिल थे।

Share this news

संबंधित खबरें