Samachar Post डेस्क, रांची : बिहार के खगड़िया जिले में शुक्रवार को एक भयावह घटना सामने आई। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक रामवृक्ष सदा के ड्राइवर लक्ष्मण सदा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना अलौली थाना क्षेत्र के मेघौना पिकेट से केवल 100 मीटर की दूरी पर हुई।
गोलीबारी का मामला
पुलिस के मुताबिक अज्ञात बदमाशों ने लक्ष्मण सदा पर मौके पर ही ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से वह वहीं मृत्युवरग हो गए। वारदात ने आसपास के इलाके में सन्नाटा और डर पैदा कर दिया।
यह भी पढ़ें : बिहार में चुनावी पहले नई ट्रेनें: 15 सितंबर से अमृत भारत और वंदे भारत सेवा शुरू, रेलवे ने टाइम टेबल जारी किया
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही अलौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे के कारण और अपराधियों की पहचान के लिए गहन जांच जारी है।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और कॉल डिटेल्स इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। खगड़िया पुलिस का लक्ष्य जल्द ही आरोपियों तक पहुंचना है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।