तरुण घोष मेमोरियल गोल्ड टूर्नामेंट में तरुण घोष फुटबॉल क्लब धुर्वा की टीम बनी चैंपियन

Samachar Post | April 29, 2024


Samachar Post, रांची : विख्यात फुटबॉल खिलाड़ी एवं कोच स्व. तरुण घोष की स्मृति में आयोजित एक दिवसीय बालिका वर्ग “तरुण घोष मेमोरियल गोल्ड टूर्नामेंट” के द्वितीय संस्करण का आयोजन सोमवार को किया गया। आयोजन उनकी पत्नी केया घोष और बेटी जिनिया घोष द्वारा संचालित तरुण घोष फुटबॉल क्लब धुर्वा द्वारा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम धुर्वा में किया गया। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि पूर्व उपमहापौर अजय नाथ शाहदेव और रेखा सहाय थी। इसमें देवघर, लोहरदगा, सिल्ली, झालदा, खूंटी, डिबडीह, धुर्वा की टीमों ने भाग लिया। खूंटी और तरुण घोष फुटबॉल क्लब धुर्वा की टीम के बीच खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में तरुण घोष फुटबॉल क्लब धुर्वा विजेता रही। स्व. तरुण घोष ने इस क्लब कि स्थापना 1980 में की थी। वो सभी खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण देने के साथ-साथ जरूरतमंद खिलाड़ियों को खेल के सभी संसाधन अपने खर्च पर उपलब्ध कराते थे। उनके द्वारा प्रशिक्षित कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है और विभिन्न पदों पर कार्यरत भी हैं। 
टूर्नामेंट शुरू होने से पूर्व उप-महापौर ने स्व. तरुण घोष को दी श्रद्धांजलि।

सभी खिलाड़ियों को दी गई उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं
इस दौरान अजय नाथ शाहदेव ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की तरुण दा की विरासत को जिस प्रकार उनकी पत्नी केया घोष और बेटी जिनिया घोष आगे बढ़ा रही हैं, उनकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। इस अवसर पर वेद प्रकाश सिंह, सुचिता रानी, जेएफए के कोऑर्डिनेटर आशीष बोस, सुभाष मुखर्जी, श्याम नंदू मंडल, मोतीलाल प्रधान, राजकुमार सेनापति, इम्तियाज आलम, मकसूद आलम, प्रभात कुमार राजन, महली गाड़ी, सजल बनर्जी, शिव वचन, अरुण लाल, गुरदीप, मां सुभद्रा ग्रुप की महिलाएं सहित अन्य खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Share this news

संबंधित खबरें