मौसम अलर्ट : आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहेगा:अगले 4 दिनों तक प्रतिदिन एक डिग्री तापमान बढ़ेगा, सताएगी गर्मी

Samachar Post | April 17, 2024 | 07:57 AM IST

Samachar Post, बोकारो : बोकारो जिला में बुधवार 17 अप्रैल को मौसम साफ है। धूप खिली हुई है। दिनभर मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री एवं अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना मौसम विभाग के द्वारा बताई गई है। गर्म हवा 8 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से बहेगी। ह्यूमिडिटी 54% है। सूर्योदय सुबह 5:23 में हुआ है जबकि सूर्यास्त शाम को 6:08 में होना है। एयर क्वालिटी इंडक्शन 84 है।
कल मौसम रहेगा साफ और शुष्क
वहीं गुरुवार 18 अप्रैल को मौसम साफ व शुष्क रहेगी। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री एवं अधिकतम 41 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि शुक्रवार 19 अप्रैल को मौसम साफ व शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री एवं अधिकतम 42 डिग्री रहेगा।
जबकि शनिवार 20 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री एवं अधिकतम तापमान इस मौसम का सर्वाधिक 43 डिग्री सेल्सियस रहने का संभावना है। मौसम साफ व शुष्क रहेगा। कड़ी धूप खिली हुई रहेगी। 21 अप्रैल रविवार एवं 22 अप्रैल को आंशिक बादल रह सकता है लेकिन गर्मी प्रचंड रूप में रहेगी।

Share this news

संबंधित खबरें