आंधी-तूफान की चपेट में आया गरीब का घर- गिरा विशाल पेड़

Samachar Post | May 25, 2018 | 06:23 AM IST


आंधी-तूफान की चपेट में आया गरीब का घर- गिरा विशाल पेड़


 राँची : नामकुम प्रखंड अंतर्गत सिलवे पंचायत के हरातू गांव में रविवार को देर शाम एक विशाल पेड़ जतन देवी, पति मंगरा मुंडा के घर पर गिर गया। जतन देवी अपने घर पर पति समेत चार अन्य सदस्यों के साथ रहती थी। जिस वक्त पेड़ टूट कर गिरा सभी लोग घर के अंदर ही थे। पेड़ टूटने  की आवाज़ सुन कर सबलोग घर से बाहर निकल गए। जिस कमरे में पेड़ टूट कर गिरा वहां जतन देवी का पोता सोया हुआ था, वह जान बचा कर बाहर आया। तत्पश्चात पूरा विशाल पेड़ टूट कर घर पर गिर गया जिससे घर का लगभग 70 प्रतिशत भाग टूट गया। पूरा परिवार अत्यंत गरीब है, घर पर कमाई का भी कोई स्थाई स्रोत नही है। घटना की सूचना मिलते सिलवे मुखिया मनकी धनंजय शाही, अंतर्राष्ट्रीय मनावधिकर के प्रदेश युवा अध्यक्ष अमन कुमार मिश्रा, उप-मुखिया अरबिंद लोहरा, ग्राम प्रधान गोपाल मुंडा, भाजपा मीडिया प्रभारी अरबिंद महतो, शंकर मुंडा आदि लोग मौके पर पहुँच पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया साथ ही अन्य सरकारी योजना दिलाने की बात कही।

Share this news

संबंधित खबरें