राज्यपाल के निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं VC दिनेश सिंह, कई पदों पर है कब्जा

Meenu | December 10, 2025 | 02:58 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विश्वविद्यालयों में प्रशासनिक सुधार के लिए “एक व्यक्ति-एक पद” नियम सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया था। लेकिन नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के VC दिनेश कुमार सिंह ने राज्यपाल के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए एक व्यक्ति को कई पद दे रखे हैं।मनोरमा सिंह, हिंदी व्याख्याता, के पास चार-चार पद हैं Faculty of Humanities की Dean, CCDC का प्रभार, लातेहार महिला महाविद्यालय की प्रिंसिपल। बिमल कुमार सिंह, अंग्रेजी व्याख्याता, के पास भी कई जिम्मेदारियां हैं PG अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष, वित्त पदाधिकारी (FO) का प्रभार। FO पद के लिए राज्यपाल की अनुमति नहीं ली गई। उम्र सीमा 60 साल से अधिक होने के बावजूद पद संभाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें :सीएम नीतीश कुमार ने की मेगा रिव्यू मीटिंग, 50 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर तेज रफ्तार से काम का निर्देश

कार्यकाल में कई अनियमितताएं हुई हैं

दिनेश कुमार सिंह को रांची और विनोबा भावे विश्वविद्यालय का वैकल्पिक प्रभार दिया गया था। इनके कार्यकाल में कई अनियमितताएं हुई हैं, जैसे टेंडर रद्द करना, सरकारी गाड़ियों का निजी इस्तेमाल, खूंटी के कॉलेज प्रिंसिपल पर दबाव डालकर फर्नीचर सप्लाई का आदेश। शिकायतों के बाद उन्हें रांची विश्वविद्यालय के VC पद से हटा दिया गया था।

एक व्यक्ति-एक पद- विशेषज्ञों

विशेषज्ञों का कहना है कि विश्वविद्यालयों में प्रशासनिक सुधार के लिए “एक व्यक्ति-एक पद” नियम लागू करना आवश्यक है, ताकि जिम्मेदारी और पारदर्शिता बनी रहे।

Share this news

संबंधित खबरें