IND-SA मैच को लेकर कल बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, कई मार्गों पर नो-एंट्री लागू

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची ट्रैफिक एसपी ने 30 नवंबर 2025 को JSCA स्टेडियम में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के मद्देनज़र पूरे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव की घोषणा की है। मैच के समय को देखते हुए कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।

ट्रैफिक निर्देश – क्या रहेगा बदल?

भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित, 30 नवंबर को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक शहर में भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मुख्य मार्ग रहेगा बंद शालीमार चौक से स्टेडियम के नार्थ गेट तक आम वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। केवल एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को ही अनुमति मिलेगी। कई अन्य मार्गों पर भी नो-एंट्री, सुबह 6 बजे से मैच समाप्ति तक इन प्रमुख मार्गों पर भी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा, सुजाता चौक, बिग बाजार कटिंग, राजेन्द्र चौक, मैकॉन चौक, बिरसा चौक, हिनू चौक, कडरू ब्रिज, अन्य आसपास के जुड़ने वाले मार्ग प्रवेश वर्जित रहेगा।

यह भी पढ़ें: WPL 2026 : नौ जनवरी से नवी मुंबई में होगा आगाज़, पूरा शेड्यूल जारी

    पार्किंग व्यवस्था कहां करें वाहन खड़ा?

    सामान्य वाहनों के लिए इन जगहों पर पार्किंग सुविधा उपलब्ध रहेगी, सखुआ बागान, महाराणा प्रताप सिंह स्कूल मैदान, धुर्वा गोलचक्कर मैदान, DAV स्कूल मैदान, जवाहर लाल स्टेडियम पार्किंग, मियां मार्केट तीन मुहाना, संत थॉमस स्कूल, प्रभात तारा मैदान, शहीद मैदान, हैलीपेड मैदान

    VIP / मीडिया वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था

    VIP/VVIP पास वाले वाहन, शालीमार बाजार और स्टेडियम नार्थ गेट के पास पार्किंग कर सकेंगे। मीडिया पास वाले वाहन दक्षिण गेट से प्रवेश कर निर्धारित पार्किंग में जाएंगे।

    वैकल्पिक मार्ग अपनाएं

    मैच समाप्ति के बाद इन मार्गों पर भारी भीड़ होने की संभावना है, शालीमार बाजार, मौसीबाड़ी, गोलचक्कर, HEC गेट, बिरसा चौक, हिनू चौक नागरिकों से आग्रह है कि अपनी मंज़िल तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

    पुलिस की अपील

    रांची पुलिस ने शहरवासियों से अनुरोध किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में चारपहिया वाहन केवल आवश्यक होने पर ही चलाएं, और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें, ताकि भीड़भाड़ और अव्यवस्था ना हो।

    Share this news

    संबंधित खबरें