रांची में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की बड़ी सफलता

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची जिले में 17 सितंबर से चल रहा ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ लोगों के बीच खासा सफल साबित हो रहा है। 24 सितंबर तक जिलेभर में आयोजित करीब 2900 स्वास्थ्य शिविरों में अब तक 1,06,843 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लाभ उठाया है। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा।

यह भी पढ़ें :एचआईएल ऑक्शन 2025: झारखंड की महिमा टेटे और आशीष तानी पूर्ती बिके, बाकी खिलाड़ी अनसोल्ड

लाखों लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

अभियान के दौरान शिविरों में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। अब तक 2892 लोगों के एबीडीएम हेल्थ अकाउंट कार्ड, 6658 आभा कार्ड बनाए गए हैं। वहीं, 631 माइनर सर्जरी और 136 मेजर सर्जरी भी की गईं।

गंभीर बीमारियों पर फोकस

सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एनीमिया, हाईपरटेंशन, डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव और समय पर इलाज उपलब्ध कराना है। साथ ही पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता और अन्य स्वास्थ्य परामर्श अब तक 52,675 से अधिक लाभार्थियों को दिए गए।

शिविरों में की गई प्रमुख जांच और सेवाएं

  • हाईपरटेंशन जांच – 48,769
  • डायबिटीज जांच – 45,431
  • कैंसर स्क्रीनिंग (ओरल, सर्वाइकल, ब्रेस्ट) – 53,007
  • टीबी स्क्रीनिंग – 8,708
  • सिकल सेल जांच – 19,468
  • ब्लड डोनेशन – 308 यूनिट
Share this news

संबंधित खबरें