रांची में सुधा दूध के दाम बढ़े, आज से लागू नई कीमतें

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: रांची में सुधा दूध उपभोक्ताओं के लिए अहम खबर है। बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (COMFED) ने रांची डेयरी के माध्यम से सूचना जारी करते हुए दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरें बुधवार से लागू हो गई हैं। डेयरी प्रबंधन के अनुसार, कच्चे दूध, पैकेजिंग सामग्री और परिवहन लागत में लगातार बढ़ोतरी के कारण यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में जोरदार वापसी, IT और मेटल शेयर चमके

उत्पादमात्रानई कीमत (₹)
सुधा हेल्दी (TM)500 ml28
सुधा हेल्दी (TM)1000 ml55
सुधा हेल्दी (TM)6000 ml327
सुधा शक्ति (SM)500 ml31
सुधा शक्ति (SM)1000 ml61
सुधा शक्ति (SM)6000 ml363
सुधा गोल्ड (FM)500 ml34
सुधा गोल्ड (FM)1000 ml67
सुधा स्मार्ट (DTM)180 ml10
सुधा स्मार्ट (DTM)500 ml26

प्रबंधन ने कहा कि दूध की गुणवत्ता और नियमित आपूर्ति बनाए रखने के लिए यह मूल्य वृद्धि आवश्यक थी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील भी की गई है।

Share this news

संबंधित खबरें