रांची से पांच इंस्पेक्टरों का तबादला, तत्काल ज्वाइन करने का आदेश

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रांची जिला बल में पदस्थापित पांच इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया गया है। यह निर्णय 16 मार्च को आयोजित शिकायत कोषांग की बैठक की अनुशंसा और राज्य पुलिस स्थापना परिषद के फैसले के आधार पर लिया गया। जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर भेजा गया है और उन्हें बिना देरी किए ज्वाइन करने का निर्देश दिया गया है।

किन-किन इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला

  • इंस्पेक्टर रणविजय शर्मा – रांची से सीटीसी मुसाबनी
  • इंस्पेक्टर बिमल किण्डो – रांची से सीआईडी
  • निलंबित इंस्पेक्टर ब्रहमदेव प्रसाद – रांची से जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट
  • इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह – रांची से सरायकेला-खरसावां जिला
  • इंस्पेक्टर सुषील कुमार – रांची से सीटीसी मुसाबनी

यह भी पढ़ें: गुमला नगर परिषद उपाध्यक्ष चुनाव: 3 प्रत्याशी मैदान में, एक का नामांकन रद्द

तत्काल प्रभाव से लागू आदेश

रांची एसएसपी राकेश रंजन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारियों को 1 मार्च 2026 के प्रभाव से विरमित माना जाएगा और उन्हें तुरंत नए पदस्थापन स्थल के लिए प्रस्थान करना होगा।

औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारी पहले अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जमा करेंगे। इसके बाद उनका अंतिम वेतन प्रमाण पत्र (LPC) जारी किया जाएगा और जिला के अभिलेखों से उनके नाम हटा दिए जाएंगे। इस तबादले को पुलिस प्रशासन में बेहतर कार्य व्यवस्था और दक्षता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Share this news

संबंधित खबरें