वरिष्ठ पत्रकार सुरजमणि सिंह के घर पिस्टल लहराते अपराधियों ने दी धमकी

  • रांची में पत्रकार पर जानलेवा हमला

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची में देर रात एक भयावह घटना सामने आई है। हिंदुस्तान अखबार के नामकुम संवाददाता और वरिष्ठ पत्रकार सुरजमणि सिंह के घर दो अपराधी पहुंचे। उन्होंने घर में घुसकर गाली-गलौज की और पिस्टल लहराते हुए गोली मारने की धमकी दी। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

यह भी पढ़ें: खरसावां शहीद दिवस: सीएम हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर सुरक्षा कड़ी

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने बताया कि वीडियो और अन्य सुरागों के आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Share this news

संबंधित खबरें