2 दिन से लापता रांची का छात्र हिमांशु मुंडा, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

Rupa Kumari | April 9, 2026 | 02:03 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: रांची के डीएवी बरियातू स्कूल का 13 वर्षीय छात्र हिमांशु मुंडा पिछले दो दिनों से लापता है। वह कक्षा नौवीं का छात्र है और घर से किसी काम के लिए निकला था, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटा। हिमांशु के पिता रंजीत मुंडा ने बताया कि उनका परिवार बांधगाड़ी दीपाटोली इलाके का रहने वाला है। बेटे के लापता होने के बाद से परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है।

लोगों से सहयोग की अपील

परिवार और स्थानीय लोगों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को हिमांशु मुंडा के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत स्थानीय पुलिस या रांची सदर थाना को सूचित करें।

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, आरपीएफ जवानों ने बचाई जान

सुरक्षित वापसी की उम्मीद

हिमांशु के परिजनों का कहना है कि उन्हें बस अपने बेटे की सुरक्षित वापसी का इंतजार है। परिवार ने सभी से सहयोग की गुहार लगाई है, ताकि जल्द से जल्द बच्चे का पता लगाया जा सके।

Share this news

संबंधित खबरें