रांची में इंटरैक्ट क्लब की पहल: जरूरतमंद बच्चों के लिए शुरू होगा बुक डोनेशन अभियान

Rupa Kumari | March 28, 2026 | 02:25 PM IST
  • पुरानी किताबें दान कर बढ़ेगी शिक्षा की पहुंच, ऐप के जरिए दान और प्राप्ति दोनों की सुविधा

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: रांची में इंटरैक्ट क्लब ऑफ डाउनटाउन एलायंस की ओर से एक सराहनीय पहल शुरू की जा रही है। क्लब ने जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने के उद्देश्य से बुक डोनेशन अभियान चलाने की घोषणा की है। इंटरैक्ट क्लब 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों का एक समूह है, जो सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेता है। इस अभियान के जरिए क्लब के सदस्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं।

पुरानी किताबें बनेंगी नई उम्मीद

क्लब के प्रतिनिधियों के अनुसार, इस अभियान के तहत लोगों को अपनी उपयोगी पुरानी किताबें दान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद बच्चों तक अध्ययन सामग्री पहुंचाई जा सके।

यह भी पढ़ें: CCL में भ्रष्टाचार का खुलासा, ED की जांच में सामने आया बड़ा नेटवर्क

ऐप के जरिए आसान होगा दान

इस पहल को और प्रभावी बनाने के लिए एक मोबाइल ऐप की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके माध्यम से लोग आसानी से अपनी किताबें दान कर सकेंगे। साथ ही, जिन छात्रों को किताबों की जरूरत है, वे उसी प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी आवश्यकतानुसार किताबें प्राप्त भी कर सकेंगे। इच्छुक लोग इस लिंक के माध्यम से किताबें दान कर सकते हैं https://interact-club-of-downtown-alliance.netlify.app

शिक्षा के साथ सेवा भावना को बढ़ावा

क्लब के पदाधिकारियों का कहना है कि यह अभियान न केवल शिक्षा को बढ़ावा देगा, बल्कि समाज में सहयोग, साझेदारी और सेवा की भावना को भी मजबूत करेगा।

Share this news

संबंधित खबरें