पूर्णिया में पूर्व सांसद परिवार की संदिग्ध मौत, पप्पू यादव ने मांगी निष्पक्ष जांच

Rupa Kumari | November 5, 2025 | 12:40 PM IST
  • यूरोपियन कॉलोनी में घटी दर्दनाक घटना

Samachar Post डेस्क, रांची : पूर्णिया जिले के खजांचीहाट थाना क्षेत्र स्थित यूरोपियन कॉलोनी में बीती रात एक दुखद और रहस्यमय घटना सामने आई। बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी कंचनमाला, और बेटी तनुप्रिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार के तीनों सदस्य बेहोश हालत में निजी अस्पताल लाए गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी स्वीटी सहरावत समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

परिवार के सदस्य ने बताई घटना की शुरुआती कहानी

मृतक के भाई और जदयू नेता निरंजन कुशवाहा ने बताया कि, सबसे पहले मेरी भतीजी घर में अचानक गिर गई। उसे बचाने की कोशिश में नवीन कुशवाहा भी गिर पड़े, और फिर उनकी पत्नी कंचनमाला भी सदमे में आ गई। यह बयान घटना की जटिलता और रहस्य को और बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें: बोकारो : हाइवा ने पुलिस गाड़ी में मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे जवान

सांसद पप्पू यादव पहुंचे अस्पताल

घटना की जानकारी मिलने पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और कहा कि तीनों की मौत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि परिवार को न्याय मिल सके। सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सामने आएगी, फिलहाल यह मामला संदिग्ध प्रतीत होता है।

एसपी स्वीटी सहरावत का बयान

एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि, पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि सभी शवों का रात में ही मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Share this news

संबंधित खबरें