पटना में पहली बार CWC की बैठक, राहुल-सोनिया समेत कई बड़े नेता पहुंचे

Meenu | September 24, 2025 | 12:08 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची :आजादी के बाद पहली बार पटना में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की अहम बैठक हो रही है। यह बैठक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली से पटना रवाना हो चुके हैं, जबकि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी बैठक में हिस्सा लेंगी।

यह भी पढ़ें :BPSSC की तीन बड़ी परीक्षाओं का रिजल्ट जारी, 1799 दारोगा पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन भी जारी

बड़े नेताओं का जमावड़ा

इस बैठक में भाग लेने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला, भूपेश बघेल, जीतू पटवारी और हरीश चौधरी पटना पहुंच चुके हैं।

बिहार चुनाव से पहले बड़ी रणनीति

CWC की इस बैठक को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि जैसे तेलंगाना में बैठक के बाद उसे सत्ता मिली, वैसे ही बिहार में भी यह बैठक पार्टी के लिए सकारात्मक माहौल बनाएगी। कांग्रेस इसे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने और खुद को मजबूत विकल्प साबित करने का अवसर मान रही है।

रेवंत रेड्डी पर सबकी नजर

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की मौजूदगी भी चर्चा का विषय है। 2023 में उन्होंने बिहारियों को लेकर विवादित बयान दिया था, जिससे काफी बवाल मचा था। ऐसे में उनकी इस बैठक में भागीदारी पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

राहुल गांधी का स्वागत

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम राहुल गांधी का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे। पटना में पार्टी कार्यकर्ताओं में इस बैठक को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पटना में हो रही यह ऐतिहासिक बैठक कांग्रेस के लिए राजनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है।

Share this news

संबंधित खबरें