मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पाकुड़ में छात्राओं के लिए तीन दिवसीय समर कैंप शुरू, खेल-कूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में दिखा उत्साह

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़ : पाकुड़ में छात्राओं के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए तीन दिवसीय समर कैंप 2026 का आयोजन किया गया है। यह कैंप झारखंड शिक्षा परियोजना के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पूर्ति के मार्गदर्शन में कस्तूरबा गांधी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, पाकुड़ में आयोजित किया जा रहा है। 19 मई से 21 मई तक चलने वाले इस समर कैंप में छात्राओं के लिए खेल-कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कला एवं शिल्प और झारखंडी संस्कृति से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया है।

योगा और खेल प्रतियोगिताओं से हुई शुरुआत

समर कैंप के पहले दिन की शुरुआत प्रातःकालीन योगा से हुई। इसके बाद छात्राओं के लिए जुंबा व्यायाम, बोरा रेस, चम्मच रेस, थ्री लेग रेस, रिले रेस, 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके अलावा पेपर और मिट्टी से खिलौने बनाने जैसी कला एवं शिल्प गतिविधियों में भी छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

यह भी पढ़ें: जामताड़ा थाना बना चर्चा का केंद्र, मालिक हिरासत में तो बंदर भी पहुंचा थाने

दूसरे दिन खेलों में दिखा जोश

कैंप के दूसरे दिन की शुरुआत बैंड प्रदर्शन से की गई। इसके बाद फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, लूडो, शतरंज और कैरम जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सभी खेलों और गतिविधियों में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

शिक्षकों ने निभाई अहम भूमिका

समर कैंप के सफल संचालन में वार्डेन बंदना सिंह, गेम टीचर प्रियंका कुमारी, कुणाल कुमार, संजय सोरेन, प्रेरणा राज, मार्गरेट हेंब्रम, प्रतिमा भगत, जूही कुमारी, स्मिता शुक्ला और शांतिलता मरांडी समेत अन्य शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस तरह के आयोजन छात्राओं के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और टीम भावना को बढ़ावा देने में मददगार साबित होते हैं।

https://samacharpost.live/2026/05/jamtara-police-station-monkey-tied-lockup-viral-incident-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment