जामताड़ा बॉर्डर पर टोल वसूली बंद, बंगाल चुनाव नतीजों के बाद बदले हालात

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : मिहिजाम और रूपनारायणपुर के बीच स्थित बॉर्डर पर चल रहा अस्थायी टोल टैक्स नाका अचानक बंद हो गया है। मंगलवार सुबह से झारखंड की ओर से आने वाले वाहन बिना किसी टोल भुगतान के सीधे पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर रहे हैं।स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह टोल नाका सोमवार से ही बंद पड़ा है। जहां पहले वाहनों की लंबी कतारें और वसूली की गतिविधि रहती थी, वहां अब पूरी तरह सन्नाटा है।

टोल ऑफिस पर भाजपा का झंडा

इस घटनाक्रम के बीच टोल कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाए जाने की चर्चा भी तेज है। मौके पर कार्यालय जर्जर हालत में दिखा, कई कुर्सियां टूटी हुई मिलीं और कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। ग्रामीणों और वाहन चालकों का मानना है कि बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत के बाद राजनीतिक समीकरण बदलने से यह टोल बंद किया गया है। पहले यहां चारपहिया और व्यावसायिक वाहनों से अनिवार्य वसूली होती थी, जिससे लोग परेशान रहते थे।

यह भी पढ़ें: जामताड़ा हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 3 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

फिलहाल, टोल बंद होने को लेकर किसी विभाग की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि यह अस्थायी कदम है या स्थायी निर्णय। टोल बंद होने से वाहन चालकों को राहत जरूर मिली है, लेकिन इसके पीछे की वजह को लेकर अब भी असमंजस बना हुआ है।

Share this news

संबंधित खबरें