मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में बालू की कीमत में गिरावट के आसार, 298 घाटों की नीलामी पूरी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में बालू की उपलब्धता और कीमत को लेकर राहत की खबर है। राज्य के कुल 444 बालू घाटों में से 298 घाटों की नीलामी पूरी कर ली गई है, जबकि 146 घाटों पर प्रक्रिया अभी भी जारी है। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार को विभागीय अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नौ जिलों में अभी सभी बालू घाटों की बंदोबस्ती पूरी नहीं हो पाई है। इन जिलों के उपायुक्तों को नीलामी प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया गया है।

अभी किन जिलों में नीलामी बाकी

देवघर, सरायकेला, पलामू, सिमडेगा, गढ़वा, चाईबासा, कोडरमा, गिरिडीह और लोहरदगा में कई घाटों की नीलामी अभी पूरी नहीं हुई है। वहीं, 15 जिलों में पूरी प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। सबसे ज्यादा 72 बालू घाट देवघर में हैं, जबकि सबसे कम 5 घाट जमशेदपुर में हैं।

यह भी पढ़ें: मेदिनीनगर सिलेंडर ब्लास्ट: गैस एजेंसी मालिक पर FIR दर्ज, प्रशासन ने सख्ती दिखाई

बालू कब सस्ती होगी

नीलामी पूरी होने के बाद भी तुरंत उत्खनन शुरू नहीं होगा। निविदा लेने वालों को एनवायरमेंटल क्लियरेंस और अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, बालू का उत्खनन शुरू होगा और बाजार में सप्लाई बढ़ेगी। इससे कीमतों में गिरावट आने और लोगों को सस्ती बालू मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

अवैध कारोबार बनी चिंता

जहां टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, वहां चोरी-छिपे बालू का कारोबार जारी है, जो प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। कुछ घाटों पर पहले टेंडर में कोई खरीदार नहीं आया या तकनीकी कारणों से प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। ऐसे घाटों के लिए अब री-टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह कदम झारखंड में बालू की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने और अवैध कारोबार रोकने में अहम साबित होगा।

https://samacharpost.live/2026/03/palamu-baria-chowk-lpg-blast-ajay-kumar-sahu/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment