कोडरमा में चोरों ने दुकान मालिक को अंदर बंद कर की चोरी, 35 हजार रुपए का सामान पार

Samachar Post रिपोर्टर, कोडरमा : कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र, गौशाला रोड में बीती देर रात एक ग्रिल दुकान में चोरी का अजीब मामला सामने आया। चोरों ने दुकान मालिक को भीतर ही बंद कर, पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें: SC ने दिल्ली-NCR के बढ़ते वायु प्रदूषण पर जताई चिंता, 3 दिसंबर को सुनवाई

घटना का विवरण

दुकान मालिक पंकज कुमार ने बताया कि वे रोज़ की तरह रात में काम खत्म कर दुकान को अंदर से बंद करके सो गए थे। सुबह उन्हें फोन आया, जिसमें कहा गया कि दुकान खोली जाए। पंकज ने बताया कि वे दुकान के अंदर थे, लेकिन बाद में पता चला कि दुकान बाहर से बंद है। किसी तरह बाहर से दरवाजा खुलवाने के बाद दुकान खोलते ही उन्हें भारी नुकसान का अहसास हुआ। चोरों ने चोरी की, जनरेटर का अल्टरनेटर, खांडी ऑटो की बैटरी अन्य जरूरी सामान चोरी का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 35 हजार रुपए है।

स्थानीय लोगों और पुलिस की प्रतिक्रिया

पंकज कुमार ने कहा कि जिस तरह चोरी हुई, उससे लगता है कि चोर इलाके और दुकान की स्थिति से परिचित थे। स्थानीय लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हुए और पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की। तिलैया थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान और गिरफ्तारी की जा सके।

संबंधित खबरें