मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बंगाल चुनाव को लेकर अलर्ट: झारखंड पुलिस बॉर्डर पर सख्त निगरानी, चेकिंग तेज

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष तैयारी की जा रही है और कई जगहों पर अस्थायी चेक पोस्ट स्थापित किए जा रहे हैं।

इन जिलों पर खास नजर

पुलिस मुख्यालय ने जिन जिलों को संवेदनशील माना है, उनमें साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं। इन सभी जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

त्योहारों के बाद बनेगी रणनीति

सूत्रों के अनुसार, ईद, सरहुल और रामनवमी के बाद झारखंड और पश्चिम बंगाल के अधिकारियों के बीच अहम बैठक होगी। इस बैठक में चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की रणनीति तैयार की जाएगी।

यह भी पढ़ें: धनबाद-झरिया रोड पर बड़ा हादसा: चलती पिकअप में लगी आग, ड्राइवर और खलासी बाल-बाल बचे

अंतरराज्यीय अपराधियों पर नजर

चुनाव के दौरान अपराध नियंत्रण के लिए झारखंड और बंगाल पुलिस संयुक्त रूप से काम करेगी। दोनों राज्यों की पुलिस अंतरराज्यीय अपराधियों, फरार वारंटियों और संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी साझा करेगी, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।

बॉर्डर पर चेकिंग सख्त

झारखंड-बंगाल सीमा पर कई अस्थायी चेक पोस्ट बनाए जाएंगे, जहां हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी। खासतौर पर इन मामलों पर फोकस रहेगा:

  • नशीले पदार्थों की तस्करी
  • अवैध शराब की सप्लाई
  • वोट के बदले पैसे (वोट फॉर नोट)
  • काले धन का परिवहन

चुनाव आयोग के निर्देश लागू

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी जिलों को सख्ती से निगरानी करने को कहा गया है। बड़ी मात्रा में नकदी मिलने पर आयकर विभाग की मदद से जांच की जाएगी।

शांतिपूर्ण चुनाव पर जोर

झारखंड पुलिस का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखना और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सुरक्षित बनाना है। इसके लिए लगातार निगरानी और राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाया जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/03/jamtara-gas-crisis-mid-day-meal-school-impact/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment