मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में 150 एसआई को प्रमोशन से पहले ट्रेनिंग, 4 मई से हजारीबाग पुलिस अकादमी में शुरुआत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग: झारखंड पुलिस में कार्यरत 150 अवर निरीक्षकों (SI) को इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति से पहले विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 4 मई से झारखंड पुलिस अकादमी में शुरू होगा। प्रशिक्षण निदेशालय ने चयनित अधिकारियों को 3 मई की दोपहर तक अकादमी में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है।

तीन चरणों में होगा प्रशिक्षण

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा—

  • पहला चरण: 4 मई से 30 मई तक अकादमी में सैद्धांतिक प्रशिक्षण
  • दूसरा चरण: 1 जून से 20 जून तक जिला स्तर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण
  • तीसरा चरण: 22 जून से 27 जून तक अकादमी में अंतिम प्रशिक्षण

यह भी पढ़ें: धुर्वा डैम में युवक के डूबने से हड़कंप, पुलिस और NDRF की टीम तलाश में जुटी

इन अधिकारियों को नहीं मिलेगी भागीदारी

आदेश के अनुसार निलंबित, पदावनत या प्रशिक्षण अवधि के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को इस कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को केवल कक्षा तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि फील्ड ट्रेनिंग भी कराई जाएगी। इसमें क्रिमिनल लॉ, जांच प्रक्रिया और नए कानूनों के तहत आधुनिक पुलिसिंग से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

बेहतर पुलिसिंग और नेतृत्व क्षमता पर फोकस

इस ट्रेनिंग का उद्देश्य एसआई को इंस्पेक्टर बनने से पहले अधिक सक्षम, प्रशिक्षित और जिम्मेदार अधिकारी बनाना है। अकादमी में पहले भी राज्य पुलिस बल के लिए कई अहम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अधिकारियों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी प्रोन्नति पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

https://samacharpost.live/2026/04/dhurwa-dam-ranchi-youth-drowning-ndrf-search/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment