मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर के टेल्को में छात्र पर चापड़ से जानलेवा हमला, प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक इंटरमीडिएट छात्र पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना थीम पार्क (टेल्को) के मुख्य गेट के पास हुई, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, टेल्को कॉलोनी निवासी छात्र आदर्श सिंह को एक युवक आयान ने पुराने विवाद को सुलझाने के बहाने फोन कर थीम पार्क बुलाया था। आदर्श अपने दो दोस्तों के साथ स्कूटी से वहां पहुंचा, जहां पहले से मौजूद 2-3 युवकों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने चापड़ से पहले आदर्श की पीठ पर वार किया, फिर गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर लगातार कई हमले किए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी उस पर हमला जारी रहा। स्थानीय लोगों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए।

अस्पताल में चल रहा इलाज, हालत गंभीर

घायल छात्र को पहले टाटा मोटर्स अस्पताल और फिर टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी महरूफ समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी आयान और अन्य की तलाश जारी है। आदर्श के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: कोडरमा घाटी हादसा: घायलों को छोड़ सड़क पर बिखरी दाल लूटने में जुटी भीड़

प्रेम प्रसंग बना वजह?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक युवती से जुड़े विवाद को लेकर यह हमला हुआ। बताया जा रहा है कि आदर्श ने युवती और आयान के संबंधों की जानकारी उसके परिवार को दी थी, जिसके बाद इस हमले की साजिश रची गई।

इलाके में बढ़ी दहशत, पुलिस गश्त तेज

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर गश्त बढ़ा दी है। गौरतलब है कि पिछले चार दिनों में टेल्को क्षेत्र में चापड़ से हमले की यह तीसरी घटना है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

https://samacharpost.live/2026/03/koderma-accident-dal-loot-after-truck-collision-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a4%b9-%e0%a4%a4-%e0%a4%ae-%e0%a4%87%e0%a4%b8%e0%a4%95-%e0%a4%b2%e0%a4%8f-google-discover-friendly-headline-yout/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment