T20 World Cup 2026: सुपर-8 का मंच तैयार, इन टीमों ने 2028 का टिकट किया पक्का

Rupa Kumari | February 19, 2026 | 11:41 AM IST

Samachar Post डेस्क, रांची : भारत और श्रीलंका की मेज़बानी में खेले जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 ने अब अपने सबसे रोमांचक पड़ाव सुपर-8 में एंट्री कर ली है। लीग चरण के जबरदस्त मुकाबलों के बाद आठ टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाई है और इसके साथ ही उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए सीधा क्वालीफिकेशन भी मिल गया है।

सुपर-8 में पहुंचीं ये टीमें (2028 के लिए डायरेक्ट क्वालीफाई)

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे ICC नियम के अनुसार, सुपर-8 में जगह बनाने वाली टीमें अगले टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्वतः क्वालीफाई कर जाती हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs NED: जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, नजरें सुपर-8 की तैयारी पर

2028 वर्ल्ड कप: ऑटोमैटिक क्वालीफिकेशन का पूरा गणित

होस्ट देश होने के कारण ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड पहले से क्वालीफाई, सुपर-8 की 8 टीमों के साथ कुल 12 टीमें डायरेक्ट एंट्री पा चुकी हैं

  • बची 3 जगहें: ICC T20I रैंकिंग से (दौड़ में बांग्लादेश, अफगानिस्तान, आयरलैंड आगे)
  • शेष 8 टीमें: रीजनल क्वालिफायर से तय होंगी

सुपर-8 शेड्यूल और फॉर्मेट

21 फरवरी से 1 मार्च तक मुकाबले दो ग्रुप, हर ग्रुप से टॉप-2 सेमीफाइनल के लिए नॉकआउट राउंड में प्रवेश करेंगी।

  • भारत ग्रुप के मैच भारत में
  • श्रीलंका ग्रुप के मैच श्रीलंका में

कौन है खिताब का सबसे मजबूत दावेदार?

  • भारत: डिफेंडिंग चैंपियन, फॉर्म और फैंस दोनों साथ
  • वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका: पूर्व चैंपियन, अनुभव से भरपूर
  • दक्षिण अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड: पहला टी20 खिताब पाने की भूख
  • जिम्बाब्वे: टूर्नामेंट का डार्क हॉर्स, सरप्राइज देने को तैयार

फैंस के लिए डबल धमाका

सुपर-8 सिर्फ ट्रॉफी की जंग नहीं, बल्कि 2028 की टिकट रेस भी है। हर मैच में दबाव, रोमांच और हाई-वोल्टेज क्रिकेट फैंस के लिए इससे बेहतर क्या!

Share this news

संबंधित खबरें