पिता पुत्र की जोड़ी ने किया कमाल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोनों को सौंपा नियुक्ति पत्र

Meenu | November 29, 2025 | 02:16 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची के मोराबादी में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में पिता और पुत्र को एक साथ नियुक्ति पत्र सौंपा गया। दोनों धनबाद के दक्षिण टुंडी कदैया गांव के निवासी हैं। पिता यादव सेन जनवरी 2007 से शिक्षा के क्षेत्र में हैं। 2007 में पारा शिक्षक के तौर पर केशका मध्य विद्यालय में कार्यरत थे। 2013 में 1-5 और 2016 में 6-8 में उत्तीर्ण हुए थे।

यह भी पढ़ें :आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई: गांजा तस्कर गिरफ्तार, 8.5 लाख का माल जब्त

कैसा रहा ये पूरा सफर

पिता की ख्वाहिश थी कि बेटा भी सरकारी टीचर ही बने। इसके लिए उन्होंने अपने बेटे मृणाल सेन को प्राथमिक शिक्षा से लेकर एम ए तक की पढ़ाई पूरी करवाई। उन्होंने पढ़ाई के साथ साथ अपने बेटे को आज्ञाकारी और संस्कार को भी याद रखना सिखाया। पिता के बताए रास्तों पर चलते हुए मृणाल ने 2016 में जे-टेट और सी- टेट दोनों परीक्षा पास किया। और अभी लगभग दो साल से पेमिया ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। अब जब वो कामयाब हुए हैं तो वो इस कामयाबी का श्रेय कदैया गांव के स्व सेवानिवृत्त शिक्षक सह ज्योतिषाचार्य सुदर्शन उपाध्याय को देते हैं। उपाध्याय जी के बारे में कहते हुए यादव सेन ने बताया कि उनका एक वचन विद्या दान mnn महा दान की बातें आज भी उन्हें प्रेरणा देती है और वो बात को कभी नहीं भूल सकते।

Share this news

संबंधित खबरें